क्यों बने थे दिल का सहारा जवाब दो Poem by Abhishek Omprakash Mishra

क्यों बने थे दिल का सहारा जवाब दो

क्यों बने थे दिल का सहारा जवाब दो.
अब कहां है वो प्यार तुम्हारा जवाब दो..! ! !

वो नजर का चुराना, फिर कुछ यूँ मुस्कुरा देना.
वो इश्क ही था या फकत अहसान तुम्हारा जवाब दो...! ! !

हम तो सह ना सकेगें, जुदाई का गम.
ये कौल था मेरा या तुम्हारा जवाब दो..! ! !

किश्ती से उतार कर महबूब मेरे इतना तो बोल दो.
अब हमें किस ओर मिलेगा किनारा जवाब दो..! ! !

यहाँ इक तरफ जिन्दगी और इक तरफ मौत है.
अब किस तरफ करोगे इशारा जवाब दो...! ! !

Wednesday, November 5, 2014
Topic(s) of this poem: love and pain
POET'S NOTES ABOUT THE POEM
Love
COMMENTS OF THE POEM
Rajnish Manga 16 November 2014

I thoroughly enjoyed reading this gazal. I look forward to reading more such gazals in future.

0 0 Reply
Dr Pintu Mahakul 05 November 2014

Oh to pataa nahin, par Abhisekh ji, ye to sandaar hi sandaar. Excellent composition asking why were my support of life you answer me and answer me. Beautiful poem of love and affection shared on.

1 1 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success