बनी जिंदगी जंगल सा वन, शीशा-ए-दिल टूट चुका;
रही ना हिम्मत खुद से लड़ने, की अंतर्मन टूट चुका |
हुई परायी अपनी ख़ुशी जब, ग़मों से नाता जोड़ लिया;
हुए पराये अपने ही जब, रिश्तों ने मुख मोड़ लिया |
...
धरम अपना निभाने से, किसी को दुःख तो क्या गम है;
मुकम्मल तो नहीं मै भी, मगर अपनी खबर ये है
कहे कोई, करे कुछ भी, मिली सौगात क्या कम है
वो मोड़ जिस पर पथ पृथक, मेरी सांसों में हरदम है |
...
सच को झूठा साबित करना,
दुनिया कि पुरानी आदत है
तुम रहो सलामत आगे बढ़ो,
ये मेरी अपनी इबादत है
...
गर मैं कहूं कुछ, क्या सुन सकोगे; रिश्ता, भुला कर हमे, बुन सकोगे?
महफ़िल भरी फितरतों से था वाकिफ; यकीं कर नहीं फ़िक्र करता कभी था,
मिली आज मंजिल कहे कोई कुछ भी, मुझे याद है जिक्र करता तब भी था |
बनी जिंदगानी, ये ऐसी कहानी, जता दो मुझे क्या कभी सुन सकोगे?
...
देशद्रोह से बड़ा पाप, धरती पर अब तक हुआ नहीं
इसके माफीनामे को भी, किसी सत्ताधारी ने छुआ नहीं |
भले राम ने माफ़ किया हो, औरों ने अवलोकन की,
हनूमान को सभी पूजते, कोई नहीं बिभीषण की |
...