Harivansh Rai Bachchan (27 November 1907 – 18 January 2003 / Allahabad, Uttar Pradesh / British India)
Poems by Harivansh Rai Bachchan : 8 / 19
कहते हैं तारे गाते हैं
कहते हैं तारे गाते हैं!
सन्नाटा वसुधा पर छाया,
नभ में हमने कान लगाया,
फिर भी अगणित कंठों का यह राग नहीं हम सुन पाते हैं!
कहते हैं तारे गाते हैं!
स्वर्ग सुना करता यह गाना,
पृथिवी ने तो बस यह जाना,
अगणित ओस-कणों में तारों के नीरव आँसू आते हैं!
कहते हैं तारे गाते हैं!
ऊपर देव तले मानवगण,
नभ में दोनों गायन-रोदन,
राग सदा ऊपर को उठता, आँसू नीचे झर जाते हैं।
कहते हैं तारे गाते हैं!
Harivansh Rai Bachchan
Submitted: Friday, April 06, 2012
Edited: Friday, April 06, 2012
Poems by Harivansh Rai Bachchan : 8 / 19
People who read Harivansh Rai Bachchan also read
Top 500 Poems
-
Phenomenal Woman
Maya Angelou
-
The Road Not Taken
Robert Frost
-
Still I Rise
Maya Angelou
-
If You Forget Me
Pablo Neruda
-
Dreams
Langston Hughes
-
Annabel Lee
Edgar Allan Poe
-
If
Rudyard Kipling
-
A Dream Within A Dream
Edgar Allan Poe
-
Stopping by Woods on a Snowy Evening
Robert Frost
-
I Know Why The Caged Bird Sings
Maya Angelou

Comments about this poem (कहते हैं तारे गाते हैं by Harivansh Rai Bachchan )