जग मोरा बैरी भया, खाने मिली न रोट,
बेच बेच सब गल गया, एकही मिला न नोट |
सुरसा सर पर चढ़ खड़ी, गारी देत हज़ार,
मन में प्रलय का दृश्य है, कैसे हो व्यापर |
कोई लखत न कर्म को, फल की पूजा होय,
करम करत जीवन गया, फल बिन मूरख रोय |
कबीरा साई देखकर, दुनिया, है हैरान,
बेचन में क्या क्या बना, कलयुग का इंसान |
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem