ग़ज़ल
दो कदम हम हमकदम चल कर जुदा हो जाएंगे
हमको पता क्या था कि ऐसे सानिहा हो जाएंगे
उठ गया जब अपनी बातों से हमारा इख्तियार
किससे अब मिलना मिलाना ठाठ से सो जाएंगे
आबो-दाना इस शहर से उठ गया जब दोस्तो
सिलसिले मिलने मिलाने के भी अब खो जाएंगे
दो दिलो की धड़कने थी एक किसको था पता
कल फ़ासले दोनों दिलों के दरमियां हो जाएंगे
ऐसा भी होना लिखा था ज़िन्दगी की राह में
दोस्त मिल जाएंगे बरहम फिर जुदा हो जाएंगे
कब मिलेंगे कौन जाने इन मुलाकातों के बाद
जब सभी हमसाए दिल में दुश्मनी बो जाएंगे
जो हमारे ख़्वाब थे वो थे तुम्हारे भी ‘शरर’
किसने सोचा था कि सब के सब हवा हो जाएंगे
Wah wah kya baat hai Rajnishji........100+++ दो दिलो की धड़कने थी एक किसको था पता कल फ़ासले दोनों दिलों के दरमियां हो जाएंगे
Jo hamare khawab they wuh they wuh they tumhare bhi Sharar, Kisne socha tha ke sab ke sab hawa ho jaen ge..................Sara qasoor Sharar ka hay, na jane keyun bujh gai chingari (sharar) , use usi waqt Shareer ban jana tha, Urdu wala shareer bhi aur hindi wala shareer bhi. Aapko to dono bhashaein aati hayn, ayse hi chala jane diya use! .....................10
It is indeed a great pleasure to have your thoughtful comments which are hilarious and appreciative. Thanks.
ऐसा भी होना लिखा था ज़िन्दगी की राह में दोस्त मिल जाएंगे बरहम फिर जुदा हो जाएंगे........ho sakta hai. Beautiful and amusing gazal I like most. Thanks for sharing.....10
Thanks for your nicely worded comments and for appreciating my efforts.
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem
present day Ghalib.I see in Mr.Manga.Keep it up. the poet.