मेरी कलम से: रविवार की पूर्व संध्या पर एक गीत -
आज़ रविवार है
जरा दिल से मुस्कराओ कि आज़ रविवार है |
गीत छुट्टियों के गाओ कि आज़ रविवार है |
छह दिनों के बाद एक दिन ये हमारा है |
चाँद है, सूरज है, आसमां का ये सितारा है|
हाल-ए-दिल सुनाओ कि आज़ रविवार है|
गीत छुट्टियों के गाओ कि......................
होली है, दीवाली है, ऋतुओं की ये बाहर है |
सावन की घटा मादक, आनंद की फुहार है |
वंशी चैन की बजाओ कि आज़ रविवार है |
गीत छुट्टियों के गाओ कि......................
गलियों में झूम-झूम फागुन मंडराया है |
रंग औ गुलाल उड़े मनवां बौराया है |
जम के ठुमके लगाओ कि आज़ रविवार है
गीत छुट्टियों के गाओ कि......................
हम मेहनतकशों का यारों बस एक ही त्यौहार है |
ये हमारा है, हमारा है, हमको तो इससे प्यार है |
गम को धुंएँ में उड़ाओ कि आज़ रविवार है |
गीत छुट्टियों के गाओ कि......................
उपेन्द्र सिंह ‘सुमन'
ravivar ka din aisa hota hai....aapne bhuat kuch yaad dila diya mera bachpan school time yaad dila diya....very nice sir g
प्यारे से इस गीत को पढ़ कर मज़ा आया. बहुत सुंदर. हम मेहनतकशों का यारों बस एक ही त्यौहार है | ये हमारा है, हमारा है, हमको तो इससे प्यार है | गम को धुंएँ में उड़ाओ कि आज़ रविवार है |
AAj Shaniwaar ko ravewaar ka jashn manane ko kahe lo hamne to manaa liyaa...well tried
It's a festival for the laborers, it's ours, we love it. I haven't read a poem better than this on a Sunday. Well wrote Suman. definitely you are a Suman.