पहचान - अस्तित्व Poem by Ajay Srivastava

पहचान - अस्तित्व

ज्ञान की पहचान अज्ञानता से।
शिक्षा की पहचान शिक्षक से।
रोशनी की पहचान रात से।
अच्छाई की पहचान बुराई से।

समर्थन की पहचान विरोध से।
विरोध की पहचान असंतोष से।
प्यार की पहचान दिल से।
दिल की पहचान धडकन से।

धडकन की पहचान जीवन से।
जीवन की पहचान मृत्यु से।
मृत्यु की पहचान सत्य से।
सत्य की पहचान अस्तित्व से।

पहचान - अस्तित्व
Monday, October 17, 2016
Topic(s) of this poem: identity
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success