आखिरी सांस की दुआ Poem by Tulsi Shrestha

आखिरी सांस की दुआ

आखिरी सांस की दुआ
आखिरी सांस रुक-रुककर
पुकार रही अपनी प्यार को
आजा तू, अब तो!

जिए क्यो ऐसी जिंदगी
जो मौत के लिए
हर पल व तरसे ।

भले, मोहब्बत न सहीं
नफरत की काबिल तो
समझो, तू मुझको ।

इक पल हंसी के लिए
दर्दे यह दिल, बहुत तड़पे
और तू महफ़िल मे झुमे ।

मदहोशी तेरी कदम को
चुमा दौलत ने जबसे
अजनबी बनी, तू तबसे ।

एहसानमंद हूंमैं तन्हाई का
हर पल साथ निभाया
मरते दम तक उसने ।

बहार कभी नही आया मेरे जीवन में
बगिया सब उज़ड गए मेरे
मुरझाए फूल खिलने से पहले ।

गम का प्याला जो तू ने पिलाया
बोल तू खुद,हे मेरी प्रियतम
दवा कहाँ , उस जहर का यहाँ ।

अश्क के समंदर में डूबा मैं
किनार निकली, तू अकेली
मगर इल्जाम मुझपे लगाली ।

साया बनकर तू, मेरे साथ चली
फिर शैाहरत के पिछे ऐसी भागी
जैसे दौलत कभी, देखा हीं नहीं ।

जमीर बेचकर, जो खरीदा तुमने
लगाया दाग, स्वच्छ दामन में
मेरे आंसू से, तू उसे धोना ।

हे खुदा, यह क्या हूआ
बेवफा व निकली
बेबस मैं बना ।

लबों से निकली फरियाद मेरी
दुआ मेरी आखिरी सांस की
तू खुश रहे जहाँ भी रहे ।

याद तुझे मेरा, कभी न आए
खुदा की दुआएं तुझे सदा मिले
तू हर पल सलामत रहे
यहीं आखिरी ख्वाहिश मेरी ।

रचनाकार ः- तुल्सी श्रेष्ठ
Composed by Tulsi Shrestha
@copyright reserved
2018 November 1..10.45 AM

Saturday, March 16, 2019
Topic(s) of this poem: betrayal,tulsi
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success