Monday, March 12, 2018

अधपके अमरूद की तरह पृथ्वी Comments

Rating: 0.0

खरगोश अँधेरे में
धीरे-धीरे कुतर रहे हैं पृथ्वी ।

पृथ्वी को ढोकर
धीरे-धीरे ले जा रही हैं चींटियाँ ।

अपने डंक पर साधे हुए पृथ्वी को
आगे बढ़ते जा रहे हैं बिच्छू ।

एक अधपके अमरूद की तरह
तोड़कर पृथ्वी को
हाथ में लिये है
मेरी बेटी ।

अँधेरे और उजाले में
सदियों से
अपना ठौर खोज रही है पृथ्वी

(रचनाकालः1985)
...
Read full text

Ashok Vajpeyi
COMMENTS
Close
Error Success