देखते होगे तुम्हारी राहें
वाटिका के रंगीन फूलों
बेकरार क्यो हैं वो सब इतने
गिरने तेरी आंचल में ।
यह क्या हो गया घोर आश्चर्य
जब पहुंची तू वाटिका में
छोडके रंगीन पुष्प कलियां
झुम गया सब भमरा तेरी देह में ।
देखकर सृष्टि का अनमोल तोहफा
बेचन होकर स्वर्ग की परीयां
पहुचे शिकायत करने ब्रह्मा के संग
अन्याय हुआं, प्रभू हमारे साथ ।
कैसा हैं ये रुप का जादू
प्रफुलित हो गया ब्रह्मा स्वयम्
गर्व हुआ सारा जगत को
देखकर सृष्टि का अनुपम रुप ।
तू हींं मेरे लिए
शुभ प्रभात की पहली किरण
तू हीं है मेरी जिंदगी
तू हीं हैं मेरी दिल की धड़कन ।
रचनाकारः—तुल्सी श्रेष्ठ
@copyright reserved
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem