​मुझ में कोई Poem by ARYAN KUMAR

​मुझ में कोई

मैं एक शख़्स को सदियों से ढूँढता हूँ मगर,
वो शख़्स है कि बहुत कम बचा है मुझ में।

मैं अपने लहजे की शिद्दत से काँप जाता हूँ,
ना जाने कौन सा मंज़र बुरा है मुझ में।

सुना है दुनिया में भीड़ है बहुत ज़्यादा,
मगर एक शहर-ए-ख़ामोश बसा है मुझ में।

अजीब ज़ब्त की आदत है मेरी आँखों को,
समुंदरों सा कोई रोता रहता है मुझ में।

मैं आईने के मुक़ाबिल जो जा के बैठूँ तो,
कोई मज़ाक़ सा उड़ता है मुझ में।

वो एक शाम जो गुज़री थी साथ तेरे कभी,
वही इक शाम ठहर सी गयी है मुझ में।

मैं आज थक के जो बैठा तो ये ख़याल आया,
एक उम्र से कोई चलता रहा है मुझ में।

COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success