Sachin Tiwari

Sachin Tiwari Poems

दिल में है जिंदा, उम्मीद की कहानी अभी।
थक गया हूं बेशक, पर हार न मानी अभी।।

काटों भरी राह में, ज़ख्म मिल चुके हैं कई।
...

मसला तो बस रोटी का है, साहेब
वरना वो कहां इतना मजबूर होता
उसके भी दिल में कुछ सपने पलते
आँखों में जिन्हें पाने का नूर होता
...

एक घने कोहरे से, गुजर रहे है हम इन दिनों l
नजरों के सामने होकर भी, नजर वो आते नहीं ll

दो कदम बढ़ाकर रुक गए वो, और हम चलते रहे l
...

क्यों हुआ निराश तू, सफर से ओ मुसाफिर l
ये तो वो लम्हा है, जो यूं ही गुजर जायगा ll

मंज़िल जब होगी हांसिल, यकीनन l
...

उसकी ही छांव तले आराम करने लगे
जिसे काटते- काटते थक गए थे, बेपीर
बेशर्मी की इन्तेहाँ से, वाकिफ जो न थे
न कुल्हाड़ी रूकी, न ही फलों का गिरना
...

Sachin Tiwari Biography

Sachin Tiwari, born on May 15,1994, in Itarsi, Madhya Pradesh, is currently serving as a Prahari (guard) in the Madhya Pradesh Jail Department. He is a versatile Hindi writer known for his works in various genres, including stories, novels, memoirs, satire, and patriotic poetry. His writings deeply resonate with themes of struggle, triumph, and profound human emotions. Some of his notable works include Mumkin, Niyati, and Muqaddar. His story Kautuhal: Ek Mushkil Talaash has been published on Amazon Kindle. He is also working on a poetry collection featuring renowned pieces such as Sukoon Ki Talaash, Azaadi Ke Parwane, and Koi Shauk Nahin Mujhe Taarifen Sunne Ka. Sachin aspires to gain worldwide recognition for his literary creations and establish himself as a distinguished author.)

The Best Poem Of Sachin Tiwari

उम्मीद

दिल में है जिंदा, उम्मीद की कहानी अभी।
थक गया हूं बेशक, पर हार न मानी अभी।।

काटों भरी राह में, ज़ख्म मिल चुके हैं कई।
रुकने का इरादा नहीं, चल रही रवानी अभी।।

आंधियों ने कोशिश की, बुझाने की बार-बार।
जल रहा है सीने में, दिया एक रूहानी अभी।।

थकान है बदन में, और मेरी आंखों में नींद है।
सुलग रही है दिल में, चिंगारी इक पुरानी अभी।।

हार अपनी मानूं मैं कैसे, ये जंग मेरी खुद से है।
जीतने की कसमें हैं, मंजिल भी है पानी अभी।।

जारी रहेगा सिलसिला, वक़्त से छिड़ी जंग का।
ख्वाबों के उफान में है, डूबी मेरी कहानी अभी।।

दिल में है जिंदा, उम्मीद की कहानी अभी।
थक गया हूं बेशक, पर हार न मानी अभी।।

Sachin Tiwari Comments

Close
Error Success