जख्मी दिल की आवाज Poem by Tulsi Shrestha

जख्मी दिल की आवाज

Rating: 5.0

जख्मी दिल की आवाज
खामोश सुनी रातों में
सिसकते बेबस दिल की
आवाज कभी सुना तुमने ।

रिसता हुंआ पाषाण
और पिघलता सूरज का
दर्द कभी सुनी तुमने ।

क्या चीज का बना
ये तेरी बेरहम दिल
अपने हीं थडकन, सुनाही ना दे ।

मेरा प्यार दौलत के ढेर में
कब का खो गया
हक़िक़त यही हैं, भला तुझे कड़वा लगे ।

तू तो मेरे सांसो मे बसी खुशबू थी
मौसम की तरह तू कब बदली
मजबूरी तो बस तेरी बहाना था ।

वादा जो कि सब तोड़ के तू
पलभर में कैसी परायी बनी तू
मासूमियत के पिछे छुपा, एक बेबफा तू ।

काश! मेरी सांस रुक जाए
और रुह तेरी पास हीं रहे
मौत के वाद मुझे सकून मिले ।

तकलिफ अब अल्फाजों में
लिखा नहीं जाता मुझसे
मेरे जख्मों का बजह सिर्फ तू हैं ।

और हा! कम्बख़्ख़्त ए- दिल
मरकर भी भूला न पावगे
बेपनाह इश्क जो कि तुमसे ।

रचनाकार: - -तुल्सी श्रेष्ठ
@Copyright Reserved

Monday, September 14, 2020
Topic(s) of this poem: betrayal,death,love,pain
COMMENTS OF THE POEM
Sharad Bhatia 14 September 2020

बेहतरीन कविता एक बहुत बेहतरीन कवि जी के द्वारा आपका बहुत - बहुत आभार

0 0 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success