आजाद भारत Poem by Sumedha Sharma

आजाद भारत

15 अगस्त सन् 47 का दिन था बड़ा निराला,
कहने को हमने इस दिन था आजादी को पाया ।
शारीरिक आजादी देकर हमें मानसिक गुलाम बनाया,
हमने इसे आधुनिकता समझकर खुशी से अपनाया ।

इस आजादी के जश्न में हमने बढ़-चढ़ के है भाग लिया,
मानसिक आजादी पर हमने ध्यान न दिया ।
उनकी सभ्यता को खुशी से अपना लिया,
अपनी संस्कृति का कत्ल खुद ही कर दिया ।

गुरु को करते थे प्रणाम झुककर,
दूर से ही good morning कह देते है आज हम।
'प्राण जाए पर वचन न जाए' यह कहते थे मरते समय पर,
अपनी ही बातों का प्रमाण मांगते है आज हम।

Friendship day तो याद है सबको,
अपने त्यौहारों का हमको पता नहीं ।
सम्मान देते है अग्रेंजी बोलने वालो को,
जन्म भाषा बोलने वाले को कुछ हम समझते नहीं ।

शोर मचाकर खुशी मनाते है,
असली खुशी का हमको पता नहीं ।
देशभक्ति-देशभक्ति करते है,
बस मे खड़े फौजी को सीट हम देते नहीं ।

बड़ा आदमी बनने चले है,
छोटी बातों को हम समझते नहीं ।
पैसे से सब कुछ खरीदने चले है,
खुशी की कीमत का हमको पता नही ।

अग्रेंजी बोलने में गर्व करते है,
अपनी भाषा में शर्म करते हैं ।
बच्चे भी अब अग्रेंजी को महत्व देते है,
अपनी संस्कृति को वे भी निम्न समझते हैं ।

आधुनिकता की दौड़ हम ऐसे दौड़े,
सिरे संस्कार है हम भूले।
जो हाथ थाम चलना सिखाया जिन्होंने,
आज वही हाथ उठ रहे हैं उन्हीं पे।

जंक फ़ूड ने हमे बिमारियों का घर बना दिया,
योग ने उसे हमेशा के लिए भगा दिया ।
Hii/hello ने कोरोना बढ़ा दिया,
नमस्ते ने इसका दर कम कर दिया ।

प्लास्टिक, स्टील पे कोरोना ने अपना जीवन बढ़ा लिया,
ताम्बे ने उसका जीवन काल घटा दिया ।
विडियो गेम ने कमजोर बना दिया अंदर से,
पारम्परिक खेलों ने प्रकृति से जोड़ दिया फिर से।

अंग्रेजी जानते है इस बात का मुझको दुख नही,
पर अपनी सभ्यता का हमको अता-पता तक नहीं ।
प्राण दिए जिन वीरों ने सम्पूर्ण आजादी के लिए,
यू ना तोड़ो सपने उनके अपने स्वार्थों के लिए ।

बनाते हो मास्क तिरंगे का, चंद रुपयों के लिए,
अरे! भारतीय होकर भारत का अपमान करते हो।
तन, मन, धन होना चाहिए न्योछावर जिसके लिए,
उसी के सम्मान से खिलवाड़ करते हो।

सिखा रहे है सबक चीन को हम,
कर रहे हैं बहिष्कार उसकी चीजों का सब।
समय हैं एक जुट हो जाओ सब,
दे नया जीवन अपनी सभ्यता को हम।

समय था एक, विश्व गुरु था भारत जब,
गर्व था इसे अपनी सभ्यता पर।
अनुरोध है सब एक हो जाओ,
India को फिर से भारत बनाओ।

जय हिंद
जय भारत
वन्दे मातरम
भारत माता की जय

COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success