रावण में रामजी के भाव आ गये हैं.
लगता है फिर अब चुनाव आ गए हैं.
उनको तलब लगी तो फिर हाल क्या हुआ?
दिल्ली से दौड़े - दौड़े नंगे पाँव आ गए हैं.
जिनको भरम था वो हैं भगवान हमारे.
भीख माँगने वो मेरे ठाँव आ गए हैं.
बोलो तुम्हारे साथ जी व्यवहार क्या करें?
अब तो हाथ मेरे भी दाँव आ गए हैं.
इस लोकतंत्र की महिमा बड़ी है न्यारी.
वो महलों को छोड़ झोपड़ी की छाँव आ गए हैं.
फिर साधुओं सा बाना फिर साधुओं सी बोली.
राजधानी के रहवइये सब गाँव आ गए हैं.
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem