एक कहानी कभी गलत नहीं होती
उसका कोई एक किरदार गलत होता है
किरदार हमेशा गलत नहीं होता
उसकी सोच गलत होती है
सोच हमेशा गलत नहीं होती
उसका नजरिया गलत होता है
नजरिया हमेशा गलत नहीं होता
उसका अनुभव गलत होता है
अनुभव हमेशा गलत नहीं होता
उसके पीछे की वजह गलत होती है
वजह हमेशा गलत नहीं होती
उसकी मजबूरी गलत होती है
मजबूरी हमेशा गलत नहीं होती
उसकी जरूरतें गलत होती हैं
जरूरतें भी हमेशा गलत नहीं होतीं
कभी हालात उन्हें गलत रास्ते पर ले जाते हैं
और हालात भी हमेशा गलत नहीं होते
कभी वक्त ही ऐसा होता है
फिर लोग कहते हैं
इंसान गलत था
शायद इंसान गलत नहीं था
बस उसकी कहानी किसी ने पूरी सुनी ही नहीं थी
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem