मतलबी नहीं कहेंगे तुमको Poem by Plaban Kumar Choudhury

मतलबी नहीं कहेंगे तुमको

जब जरूरत पड़ेगी
तो याद फरमाना,
जब जरूरत ना हो तो कहना,
नहीं है कोई जरूरत तुम्हारा
मतलबी नहीं कहेंगे तुमको,
यह वादा है हमारा।।
भीड़ में हो तो
हमें दूर कर देना
और जब अकेले हो तो कहना,
साथ चाहिए तुम्हारा
मतलबी नहीं कहेंगे तुमको,
यह वादा है हमारा।।
'रास्ते में मुसीबतें आएं
तो साथ मिलके मुकाबला करेंगे,
कभी तुम्हें मुसीबत में
अकेला हम ना छोड़ जाएंगे।'
दुख में तुम्हारा
हम हमेशा साथ देंगे,
पर खुशी में कहना
हो ही कौन तुम बताओ जरा
मतलबी नहीं कहेंगे तुमको,
यह वादा है हमारा।।
'संग संग चलते रहेंगे
मुस्कुराहट के परछाइयों में,
खुशनुमा रंग भर देंगे
हम रिश्तों की राहों में।'
पर अगर फिर भी तुम चाहो
तोड़ देना यह रिश्ता प्यारा
मतलबी नहीं कहेंगे तुमको,
यह वादा है हमारा।।

COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success