ये कौनसी स्थिति है। Poem by Purva Sharma

ये कौनसी स्थिति है।

ये इतना खौफनाक नज़ारा कैसे सामने आ गया
रूह महसूस होने से लेकर रूह का मर जाना।

तस्वीरों में बया होती है मन की स्थिति,
जो रंगों से दिखाई जाती हे।

ये कौनसी स्थिति हे जिन्हें रंगों से नहीं भरा गया।

कलाकार की भी क्या कला है बिल्कुल असली लग रही है।

इन तस्वीरों का बोलना लाज़मी था लेकिन ये तो कांप रही थी, थरथरा रही थी, निः शब्द सी बाते सुना रही थी।

भला एक दर्पण भी कैसे तस्वीर हो सकती थी

कलाकार तो चला गया लेकिन अपनी तस्वीर छोड़ गया जिसे उसने अपनी मन की कल्पनाओं से गड़ा था।

ये कौनसी स्थिति है।
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success