तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसकी तस्वीर wallet में रखी जाए,
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके ख्यालों से नींद चुराई जाए।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसे भूल पाना मुमकिन नहीं,
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसकी मुस्कान में सारा जहाँ समा जाए।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके साथ हर साल पूजा मनाने का दिल चाहिए।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके साथ झगड़ के बाद भी प्यार आए।।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके साथ cuddle करने को दिल चाहिए।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसपे दिन-ब-दिन प्यार बढ़ता जाए।।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसकी झलक से धड़कन रुक जाए,
तुम उस तरह की लड़की हो,
जो आँखों में बसकर दुआ बन जाए।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके नाम से लब हँस पड़ते हैं,
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके लहजे में फ़रिश्ते भी खो जाएँ।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जो चाँद की ठंडक सी लगती है,
तुम उस तरह की लड़की हो,
जो बारिश की खुशबू सी महकती है।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके ख़यालों में सुकून मिलता है,
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके साथ time का पता नहीं चलता है।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके साथ movie नहीं लिपटा लपटी दिल चाहता है,
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके साथ chicken briyani खाने का दिल करता है।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिससे मिलकर दिल बहक जाता है।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसके होने से ज़िन्दगी महक जाता है।।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जो सीधा दिल के रास्ते चलती है,
तुम उस तरह की लड़की हो,
जो हर दर्द को हँसी में ढलती है, बस कभी कभी चुप सी हो जाते है।
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसे लिखूँ तो स्याही भी शर्मा जाए,
तुम उस तरह की लड़की हो,
जिसका नाम हर शेर में गुनगुनाया जाए।
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem