माँ का आँचल Poem by Ahatisham Alam

माँ का आँचल

मैं भी बचपन में
माँ के आँचल से लिपटा करती थी
वो कभी प्यार से सर सहलाती
और कभी मैं उनसे झगड़ा करती थी

बात बात पर डाँट लगाना
फिर अगले ही पल मनाना
क्या खूब था गुज़रा
बचपन का वो वक्त सुहाना

फिर एकदिन एक आँधी आई
मैं भी कुछ समझ न पायी
एक तेज़ हवा के झोंके में
सूखे पत्तों की तरह सब अरमान
उजड़ गए
अब न वो बचपन की हंसी है
ना ही उस माँ का साया है
आज हर अपना चेहरा
अपना होकर भी पराया है

आज ज़िन्दगी सांस चलने का नाम है
आज भी शायद मुझे बहुत काम है
आज कोई ऐसा नहीं जो मेरी
ख़ामोशी को समझ सके
आज कोई भी ऐसा नहीं
जिसके पहलू में मैं रो सकूँ

मेरा दर्द केवल यही है
आज सबकुछ है मगर
कुछ नहीं है।

Tuesday, March 29, 2016
Topic(s) of this poem: love
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success