जाति के फायदे Poem by Upenddra Singgh

जाति के फायदे

वैसे तो दुनियाँ के सभी देशों में जाति या वर्ग है
और सबका अपना-अपना कायदा है।
परन्तु
भारत में जाति-व्यवस्था का बड़ा ही फायदा है।
यहाँ जाति के आधार पर ही लोग क्षण-क्षण
आरक्षण का उपभोग कर रहे हैं।
जाति के आधार पर ही
नेता नये-नये प्रयोग कर रहे है।
जाति यहाँ परजीवी बने रहने का अक्षुण अधिकार है।
जाति के आधार पर ही सभी राजनीतिक व्यापार है।
जाति के आधार पर ही सब में एका है।
जाति के आधार पर ही वोट बैंक है
चुनाव जिताने का ठेका है।
जाति के आधार पर ही नौकरी और प्रमोशन।
जाति के आधार पर ही सियासत का सूरज रोशन है।
इसलिए यहाँ जाति जिन्दाबाद है।
इसीलिये यहाँ जाति आबाद है।

COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Upenddra Singgh

Upenddra Singgh

Azamgarh
Close
Error Success