प्यार क्या है...? Poem by Vidya Pandarinath

प्यार क्या है...?

प्यार क्या है
वो क्या है
किसी के लिए है
और क्यों....?

एहसास है
या
सिर्फ़
एक पल के विचार है..?

वक़्त या दिल की ज़रूरत है
या
केवल
जज्बातों का लहर है...?

जिंदगी की परिपूर्णता है
या
महज
दिखावे का भावनाये है..?

दीवानगी की फ़लसफ़ा है
या
एकमात्र
दीवानापन का तमाशा है..?

जीवन की परिभाषा है
या
मात्रमात्र
अर्थहीन भाषा है..?

अस्तित्व की आत्मीयता है
या
एकाकी
काल्पनिक आसक्ति है..?

स्नेह की अनुराग है
या
इकलौता
ढोंगी प्रदर्शन है..?

जो भी है....
जाये से भी है....
कश्मकश है....
मेरे सोच के परे है....
मेरे समझ के परे है....
मगर भगवन की अनमोल सौगात है...!

Thursday, June 9, 2022
Topic(s) of this poem: feelings
POET'S NOTES ABOUT THE POEM
Hindi Poem about love.. what is love..?
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success