ग़फ़लत की चकाचौंध में मदहोश है दुनियां Poem by NADIR HASNAIN

ग़फ़लत की चकाचौंध में मदहोश है दुनियां

ग़फ़लत की चकाचौंध में मदहोश है दुनियां
बेहोश को भी होश में लाएगा एक अज़ाब

एक पल में ख़ुदा चाहे तो दुनियां को मिटा दे
एहसास हर बशर को दिलाएगा यह अज़ाब

क़ुदरत की सरज़मीन से खिलवाड़ मत करो
ज़ुल्मो सितम बढ़ेगा तो आएगा फिर अज़ाब

अल्लाह के घर देर है अन्धेर नहीं है
इन्साफ़ एलाही का दिखाएगा यह अज़ाब

हक़दार का हक़ छीन कर तड़पा ना ऐ 'नादिर'
बातिल का सोकूं, नीन्द उड़ाएगा यह अज़ाब

✍️@नादिर हसनैन

Saturday, July 22, 2017
Topic(s) of this poem: god,strength
POET'S NOTES ABOUT THE POEM
Devine Punishment for Sins
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success