Safety संरक्षा Poem by Ahatisham Alam

Safety संरक्षा

संरक्षा है मूल हमारा
सुरक्षा है उसूल हमारा

पर्यावरण को हम स्वस्थ बनायें
संरक्षा के मानक अपनायें
दुर्घटनाओं को हम दूर भगायें
उत्पादन लक्ष्य को सरल बनायें

कमी न कोई होने पाये
संरक्षा मन्त्र कभी ना खोने पाये
हर पल रहे ये ध्यान हमें
जिस पर हो अभिमान हमें

न्यूनतम हानि अधिकतम उत्पादन
कार्य का सुरक्षित ढंग से हो निष्पादन
कार्य क्षेत्र रहे अनुकूल हमारा
सुरक्षा है उसूल हमारा ।

COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success