Sarswati Vandana (Hindi) सरस्वती वंदना Poem by S.D. TIWARI

Sarswati Vandana (Hindi) सरस्वती वंदना

सरस्वती वंदना

माँ सरस्वती
तू सृष्टि संवारती
भुवनेश्वरी

धवल वस्त्र
कर में वीणा धर
वीणावादिनी

पद्म आसीन
हर, मति मलिन
हंसवाहिनी

जगा दे ज्ञान
भर तू स्वाभिमान
विद्यादायिनी

बन के कृपा
जीवन ज्योति दिखा
तमहारिणी

तुझे नमन
कर निर्मल मन
पदमासिनी

कर निवास
मम हृदय में आ
हे माँ शारदा!

एस० डी० तिवारी

Sunday, October 2, 2016
Topic(s) of this poem: hindi,prayer
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success