Dulhan Chali (Hindi) दुल्हन चली Poem by S.D. TIWARI

Dulhan Chali (Hindi) दुल्हन चली

दुल्हन चली

ख़ुशी की तस्वीर गढ़े जा रही है।
दुल्हन बन डोली चढ़े जा रही है।
नयन में बुने हैं नये ख्वाब उसके,
गमों का पिटारा दिये जा रही है ।
चली है बसाने, सजन का महल अब,
रिक्त, घर पिता का, किये जा रही है।
जगमगा उठेगा, पिया का सजा घर,
तिमिर मातु उर में भरे जा रही है।
करती थी रन झुन, चहकती हमेशा,
सुखोचैन माँ का लिये जा रही है।
उड़ चली बुलबुल, बगिया से जनक की,
बहारें चमन की लिये जा रही है।
चहक से भरेगा ससुर अंगना अब,
मकां बाबुल, सूना किये जा रही है।
उड़े थी कभी वह कली सी हवा में,
जहां का वजन सिर धरे जा रही है।
सखी औ सहेली भरीं अश्क नयनन,
जुदाई गरल वह पिये जा रही है।

एस० डी० तिवारी

Friday, January 1, 2016
Topic(s) of this poem: hindi,wedding
POET'S NOTES ABOUT THE POEM
Bride goes to her groom's home bearing dreams of happiness in her eyes but leaving back sadness and sorrow to her parental home (Bidai) . She was playing and filled the joy in parent's home with all her pretty acts now going to leave without her.
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success