Hindi Haiku 16-20 Poem by S.D. TIWARI

Hindi Haiku 16-20

हाइकू १६

खुली छतरी
स्कूली बच्चों का नृत्य
बरसात

हाइकू १७

अपना श्वेत घूंघट
पेड़ों ने उतार दिया
बसंत का दस्तक

हाइकू १८

धुंध कह देती
कितना खिला होगा
आने वाला बसंत

हाइकू १९

मैं रुक गया
बिल्ली कर रही थी
सड़क पार

हाइकू २०

पानी में कूदा
मेढक छपाक
जागी मछलियाँ

Tuesday, July 29, 2014
Topic(s) of this poem: hindi
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success