Hindi Haiku (36-45) Poem by S.D. TIWARI

Hindi Haiku (36-45)

हाइकू ३६

बच्चे हिलाते
अमरूद पाने को
पूरा ही पेड़

हाइकू ३७

पक्षियों का
पिकनिक स्थल
बंद स्कूल

हाइकू ३८

पुस्तक साथ
तो मरुस्थल में भी
अकेला नहीं

हाइकू ३९

ग्रीष्म ऋतु में
खेतों में फैली बर्फ
खिली कपास

हाइकू ४०

लड़ते नहीं
तितली मधुमक्खी
फूल के लिए

हाइकू ४१

चक्कर काट
पृथ्वी लाती प्रकाश
हमारे लिए

हाइकू ४२

दस तक गिनती
पहली के छात्र को सरल
नवीं को कठिन

हाइकू ४३

घेरती घटा
किसान की उम्मीद
हमारी छटा

हाइकू ४४

सीप के मोती
ढूंढने पे मिलते
और प्यार भी

हाइकू ४५

पक्छी का गाना
प्रातः के अँधेरे में
घने बादल

Sunday, August 3, 2014
Topic(s) of this poem: hindi
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success