Hindustan Hamara Hai (Hindi)हिंदुस्तान हमारा है Poem by S.D. TIWARI

Hindustan Hamara Hai (Hindi)हिंदुस्तान हमारा है

हिंदुस्तान हमारा है

सूरज, तारे, चाँद, ये आसमान हमारा है।
प्रगति पथ पे चलता, हिंदुस्तान हमारा है।

देश भक्ति की चेतना, जन जन में जगायेंगे।
घर घर में हर चेहरे पर, खुशहाली हम लाएंगे।
भारत हो सबसे आगे, अनुष्ठान हमारा है।

शिक्षित और विकसित राष्ट्र का ध्येय हमारा।
प्रेम परस्पर जन जन में, और पनपे भाईचारा।
आपसी प्रेम से निश्चित, अभ्युत्थान हमारा है।

राम राज्य का सपना, भारत में साकार मिले।
हर नागरिक को उसका, समुचित अधिकार मिले।
नित्य झांकता नभ से, स्वर्णिम विहान हमारा है।

भारत होगा सबसे आगे, सर्व शक्ति से सम्पन्न।
हर भारतवासी होगा स्वावलम्बी और प्रसन्न।
अध्यात्म का विशाल ज्ञान, और विज्ञान हमारा है।


- एस० डी० तिवारी

Wednesday, September 26, 2018
Topic(s) of this poem: hindi
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success