Finally my life partner I have found,
For ages my heart was searching.
That beautiful feeling of love,
I have finally found.
He got support for his two daily meals,
like boon granted by a shooting star.
As towards the shore my boat moved,
people thought shore had been reached.
Everyone was searching for a light,
a piece of stick saved a person drowning.
A home in this city one is searching,
After finding him he someone of my own.
For how long what the heart was searching,
and walking a homeless was found.
For ages my heart was searching
That beautiful feeling of love I have finally found.
(Here a homeless does not mean a person living on the streets. It means a person living alone in rented accommodation)
renukakkar 13.08.2026
Copyright@2026
मिल गया... मिल गया...
जिसकी बरसों से तलाश थी दिल को,
वो उल्फ़त का खोया हुआ नज़ारा मिल गया...
मिल गया... मिल गया...
उसे दो वक़्त की रोटी का गुज़ारा मिल गया,
गर्दिशों में डूबता इक सितारा मिल गया।
मेरी कश्ती साहिल की तरफ़ क्या बढ़ी,
कि लोगों को आख़िर किनारा मिल गया।
कहाँ तो मारे-मारे फिरते थे इक लौ के लिए,
यहाँ तो डूबते को तिनके का सहारा मिल गया।
अजनबी से इस शहर में मंज़िल ढूँढ़ते थे,
उसे पाकर लगा, कोई हमारा मिल गया।
न जाने किस ख़लिश में भटकता रहा ये दिल,
चलते-चलते राह में इक बंजारा मिल गया।
जिसकी बरसों से तलाश थी इस दिल को,
वो उल्फ़त का खोया हुआ नज़ारा मिल गया।
मिल गया... मिल गया...
हाँ, मुझे मेरा किनारा मिल गया...
मिल गया... मिल गया...
जिसकी बरसों से तलाश थी दिल को,
वो उल्फ़त का खोया हुआ नज़ारा मिल गया...
renukakkar 13.08.2026
Copyright@2026
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem