Ise Kya Naam Den (Hindi) क्या नाम दें Poem by S.D. TIWARI

Ise Kya Naam Den (Hindi) क्या नाम दें

क्या नाम दें

है ये जिंदगी का बंधन बेजोड़, इसे क्या नाम दें?
खींचे ले जाती रही प्यार की डोर, इसे क्या नाम दें?

धूप, छाँव सहते रहे, हम साथ साथ चलते रहे,
लेकर जिंदगी को आयी इस छोर, इसे क्या नाम दें?

तूफां की परवाह किये ना सैलाबों की थाह लिए,
रोक ना पाया आँधियों का जोर, इसे क्या नाम दें?

काँटों को रौंदा हमने, फूलों का मुख चूमा हमने,
पार किये गहरे अंधेरों का दौर, इसे क्या नाम दें?

एक दूसरे के दिल को, दुखाया होगा जरूर कभी,
सका न दर्द पर हमको झकझोर, इसे क्या नाम दें?

इस सफर के बने हम राही, जैसे कल की बात हो,
काटे हम लम्बी ये राह, जिस तौर! इसे क्या नाम दें?

ये प्यार है, साथ है, समर्पण कि आपसी विस्वास है!
समझ न पाये हम, बहुत किये गौर, इसे क्या नाम दें?


एस० डी० तिवारी

Monday, April 9, 2018
Topic(s) of this poem: hindi
POET'S NOTES ABOUT THE POEM
I wonder, what is the appropriate name that I should pronounce for the relationship between husband and wife.
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success