जीवन के सरोवर में। Poem by ramesh rai

जीवन के सरोवर में।

जीवन के सरोवर में
पाया एक मोती
अति प्रकाशवान है यह मोती
जिसका न कोई उपमा है
यह दिव्य कांति से भरा हुआ
अति मनमोहक है यह मोती।

धवल कांति से भरा हुआ
असंख्य तारों से जुड़ा हुआ
यह पावन अति उत्तम है
यह शुद्ध चेतना से निर्मित है
प्रचण्ड सुरभि से नियंत्रित है
यह मोती है कल्पित।

Created on 21 9 2025
All rights reserved
Ramesh Rai

Tuesday, March 24, 2026
Topic(s) of this poem: rights
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
ramesh rai

ramesh rai

howrah
Close
Error Success