गुरु Poem by Sankhajit Bhattacharjee

गुरु

मैं आपको अपने गुरु मानता हूँ,
इसलिए कि आप मुझे शिक्षा देते हैं।
लेकिन सच बात यह है-
शिक्षा मेरे अंदर में है
और आप सिर्फ अंदर की शिक्षा को
कैसे बाहर लाना होता है, वह सिखाते हैं।

शिक्षा मेरे अंदर में है-
हम सभी के अंदर में है।
गुरु कभी शिक्षा दान नहीं कर सकते,
सिर्फ उसे बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं।
तो हम सभी अपने गुरु हैं।
गुरु को हम क्या बोलेंगें?
गाइड या मार्गदर्शक!

COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success