आंधी आयी थी आज बारिश के साथ।
एक छतरी के नीचे दो, हाथों में हाथ।
...
प्यार बारूद की तरह जान ले सकता है।
इंतज़ार आग की तरह जला सकता है।
...
वक्त कभी झूठ नहीं बोलता, लेकिन प्यार बोल सकता है।
इंसानियत समय की तरह सच है, लेकिन इंसान हमेशा झूठा होता है।
...
हर इंसान झूठा नहीं होता।
झूठ सिर्फ वह बोलता है, जिसका दिल छोटा और दिमाग बड़ा होता।
...
दिमाग छोटा है या बड़ा, कुछ फ़र्क़ नहीं पड़ता।
दिल हमेशा बड़ा होना चाहिए, ज्ञानी आदमी यही कहता।
...
अगर सूरज नहीं होता तो रोशनी मिलती कहाँ से?
अगर औरत नहीं होती तो मर्द आता कहाँ से!
...
प्रतियोगिता प्रतिभा को दबा देती है।
ऊपर बैठने का लालच में हम ज़मीन को बिलकुल भूल जाते हैं।
...
आदमी को बताना आता है, इसलिए वह बोलता है।
सिर्फ अपनी चिंता में ध्यान दो, कुत्ते भी तो भौंकते हैं।
...
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem