जो मेहनत करके अमीर होता है, वह जानता है पैसों की क़ीमत।
जो न मेहनत करके पैसे का मुँह देखता है, वह खोता है अपनी क़िस्मत।
...
चेहरा देखने से पता नहीं लगता, जन्म से भी नहीं।
ढंग और काम देखकर पता चल जाता है, इंसान गलत है या सही।
...
जैसे सोचोगे, वैसे ही होगा।
भिखारी रोज़ सोचता है, वह कब राजा बनेगा।
...
बुरी सोच को मन में मत आने दो।
लेकिन बुरी सोच ही सिखाता है रास्ते में आप कहां पर हों।
...
परिवार में जो अकेला रोजगार करता है, वह सुनाएगा हमेशा।
टेंशन दिमाग खा लेता है, जो बचा हुआ रहता है, वह गुस्सा।
...
हर बात पर गुस्सा मत हो, करो सही वक्त का इंतज़ार।
जवाब दो सिर्फ एक बात का और बदल दो अनाचार।
...
मेरे पास फ्लैट है, गाड़ी है, वह सुनाता रहा।
मेरे पास सिर्फ डिग्री है, मेरा शिष्टाचार ने कहा।
...
मन भटकता रहता है हवा की तरह बिना किसी उद्देश्य के, उसे कभी मत करो विश्वास।
लेकिन दिल में हमेशा रहता है शुद्ध विचार का एहसास।
...
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem