देव और दानव मानव का हृदय में रहते हैं।
लड़ाई दूसरे के साथ नहीं, लेकिन खुद के साथ है।
...
पूजापाठ करने से मन शुद्ध होता है और हृदय शांत।
काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और ईर्ष्या का अन्त।
...
मन अगर हाथी की तरह पागल है तो खत्म समृद्धि।
हृदय अगर घोड़े की तरह जंगली है तो विनाश बुद्धि।
...
ग्रह नक्षत्र सिर्फ घूमते हैं इधर उधर।
रेखा अपनी मुट्ठी में, नाम अपना काम के आधार पर।
...
काम पे लगे रहो प्रेम, भक्ति, एकाग्रता और ईमानदारी के साथ।
बारिश होगी आसमान से, फल के बारे में कभी सोचो मत।
...
दार्शनिक खुद नहीं जानता कि वह दार्शनिक है या नहीं।
उसको सिर्फ यह पता है कि उसका पागलपन कोई बीमारी नहीं।
...
बचपन की बहुत सारी घटनाएं याद आती हैं।
क्या सही क्या गलत तब पता नहीं था, लेकिन ज़िंदगी के बारे में अब मुझे सब कुछ पता है।
...
शब्द दुश्मन से भी खतरनाक होते हैं।
दुश्मन घायल करता है शरीर, लेकिन शब्द आत्मा को रुला देते हैं।
...
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem