आदमी कैसा है, चेहरा देखकर पता चलता।
बातें सुनने से मालूम पड़ता है मैं किस तालाब का पानी पीता।
...
बातें करके, बातें सुनकर, समय बर्बाद मत करो।
केवल अपना काम पे लगे रहो, ज़िंदगी में कुछ करो।
...
रोटी आग में फूल जाती है।
ज़िंदगी रोटी की तरह- प्रेरणा उसमें प्राण भरती है।
...
सुविधा अगर एक बार मिल गयी, तो ज़िंदगीभर उसे पाने के लिए दौड़ेगा इंसान।
वह एक ऐसी चीज है, जो मेहनती को बनाती है अकर्मण्य और ईमानदार को बेईमान।
...
सुविधा मृत्यु से भी भयानक।
एक बार मिल गयी तो समझ लो आपकी प्रतिभा को खा जायेगा कोई घातक।
...
आग बुझ जाती है, लेकिन प्यार कभी नहीं।
वायरस भी प्यार की तरह, डेल्टा या ओमिक्रोण, मौजूद सही।
...
हमेशा मुख बंद रखो, युद्ध नहीं होगा।
यह सच्चाई फिर से कोविड ने सिखाया।
...
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem