मैं फूलों से इश्क़ करता हूँ
तहे दिल से इसका इज़हार करता हूँ
इन का रंग और खूशबू ले के
मेरी ज़िन्दगी के चमन को
गुलो गुलज़ार करता हूँ
ए खुदा के इबादतकारों
इन की चंद दिन की जिंदगी पे रहम करो
महक सकते हो तो इन से महक लो
इन को न इबादत में कुर्बान करो
गर सच्ची इबादत करते हो तो
अपने गुमान को कुर्बान करो
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem