आने जाने का चक्रव्यूह Poem by Dr. Yogesh Sharma

आने जाने का चक्रव्यूह

Rating: 5.0

दिन भी लौट कर आतें हैं,
और रात भी लौट कर आतीं हैं,
लौट कर पतझड़ भी आता है,
और वसंत भी लौट कर आती है।

जिंदगी की अंधी भागम-भाग में,
कभी खुशियॉ लौट कर आतीं हैं,
तो कभी प्यार लौट कर आता है,
तो कभी गम भी लौट आते हैं।

तेजी से भागती इस उम्र में,
यादें भी चुपके से लौट आती हैं,
और मन के बोर्ड पर बंधे नुपुर,
कभी भी खंखनाने आ जाते हैं।

उस-पार जाने के लिये पुल आता है,
भुलाने के लिये गम मधुशाला याद आती हैं,
फिर से धुंधले हो चुके आखरों पर,
फिर वसंत ऋतु लौट कर भी आती है।

आने जाने का चक्रव्यूह
COMMENTS OF THE POEM
Varsha M 02 February 2021

Laut kar sab aste hai par samay badal jata hai...hawa badal jati hai aur kabhi to sayad insaan bhi badal jate hai. Bhagyashali hai wo jo ji lete hai har pal ko

0 0 Reply
Rajnish Manga 02 February 2021

The poem emphasises the cyclical change taking place in life as well as in nature which gives us hope and strength to make efforts to improve a given situation. Nice poem. Thanks.

0 0 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success