Happy Teacher's Day
हाँ, वो शिक्षक की याद आती है ।
जिसने पढ़ना हमें सिखाया था।
जिसने लिखना हमें सिखाया था।
जिसने रस्ता सही दिखाया था ।
जिसने एक गांव को पढाया था।
हाँ, वो शिक्षक की याद आती है।
हिन्दी इंग्लिश हमें रटाते थे।
क़लम सरपत का वो बनाते थे।
उर्दू लिखना हमें सिखाते थे ।
हो ग़लत, कुछ, तो वो बताते थे ।
हाँ, वो शिक्षक की याद आती है।
जो सियासत से दूर रहते थे ।
ज़ुल्म हरगिज़ कभी न सहते थे ।
डर के रहना कभी नहीं बेटा ।
वो बड़े प्यार से ये कहते थे ।
हाँ, वो शिक्षक की याद आती है।
फारसी ख़ूब जिनको आती थी ।
जब वो होते तो चिड़िया गाती थी।
उनकी ख़ूबी, बयां करूं कैसे ।
देख आँखें, ये मुस्कुराती थी ।
हाँ, वो शिक्षक की याद आती है।
एक शायर थे, डाक्टर भी थे ।
मेरे अब्बा जी, मास्टर भी थे ।
एक मदरसे में वो पढ़ाते थे।
गीत उर्दू का ही वो गाते थे।
हाँ, वो शिक्षक की याद आती है।
© अंजुम अलीनगरी, दरभंगा बिहार
अल्लाह मेरे वालिद साहब को जन्नत उल फिरदौस में आला मुक़ाम अता करे ।
आमीन
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem