अजब डाक्टर की ग़ज़ब है कहानी Poem by Anjum Alinagari

अजब डाक्टर की ग़ज़ब है कहानी

Happy Doctor's Day
डॉक्टर
अजब डॉक्टर की ग़ज़ब है कहानी।
बीमारी कोई हो, चढ़ा देगा पानी।
हुआ क्या है, पहले यही पूछता है।
डरा कर ये पैसों को बस लूटता है।
कई जाँच लिख देगा खट-खट क़लम से।
बहुत खाता है ये कमीशन क़सम से।
दवा पर दवा आज़माता रहेगा।
चला क्या है, अब तक बताता रहेगा।
हुआ फ़ायदा या नहीं मर्ज़ में।
ग़रीब हो गया मुब्तिला क़र्ज़ में।
मरीज़ों से ये बात करता नहीं है।
मगर सुई देने से डरता नहीं है।
नए दौर का ये नया है ज़माना।
अमीरों का ये डॉक्टर है दीवाना।
रचनाकार: अंजुम अलीनगरी, दरभंगा बिहार

नोट- सभी डाक्टर ऐसे नहीं होते हैं

POET'S NOTES ABOUT THE POEM
इस नज़्म में डाक्टरी पेशे में किस तरह लोगों को इलाज़ के नाम लूटा जा रहा है, उसे बताने कोशिश की गई है।
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Anjum Alinagari

Anjum Alinagari

Alinagar, Darbhanga
Close
Error Success