Hindi Haiku Ghazal Chaand Poem by S.D. TIWARI

Hindi Haiku Ghazal Chaand

तारे करते
टिमटिमा करके
बातें चाँद की

धरा करती
चाँदनी में नहाके
बातें चाँद की

श्रृंगार किये
जगी रात को भाए
बातें चाँद की

महकने दो
फूलों से क्यों करते
बातें चाँद की

उठा क्या ज्वार
सागर भी करता
बातें चाँद की

दिल में उठा
तूफ़ान तो मैंने की
बातें चाँद की

Saturday, October 25, 2014
Topic(s) of this poem: ghazal,haiku,hindi
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success