मिले तो भी सही
वो रहे हमेशा मेरी नजर के सामने
जब भी देखूँ, उन्हें हसरत भरी आँखे
ना भुला पाऊं सुन्दर सा वो चेहरा
सजा के रख दूँ डोली और सेहरा।
कह ना पाया कभी में दिल की बातें
बस कटती रही ये गुमसुम रातें
ना पूनम का चाँद हमें खुश कर सका
ना हीं गमगीन सितारे रोक सका।
बस हमें फूलों से प्यार है
और बड़ा लगाव भी है
पता नहीं ख़ुश्बू हमें क्यों मदहोश कर यही है?
जीवन का पैगाम इस अंदाज़ में दे रही है।
जीवन का सुन्दर सपना मैने सजाया है
जब से तुम्हे मैंने सामने पाया है
भले ही में कुछ अपने से, कह ना पाया हु
पर नाही कभी प्यार का सताया हूँ।
प्यार सदा ही हमारी ख्वाहिश रहा
में हमेशा सर झुका कर ' ईश ' से पूछता रहा
क्यों न में बागबान बना रहूँ इस आशियाने का?
कभी ना रखूं मन उसे पाने या हथियाने का!
बगिया मेरी। फूल मेरे और मेहकाहट भी
में चोंक जाऊं सुनकर थोड़ी सी भी आहट
मुझे डर लगा रहता है, कभी कोई आके छीन ना ले
मेरे आशियेनो को मुज से कोई तहस नहस ना कर ले
मेरी तमन्ना यही है की प्यार और वतन दो ही समान रहे
मुल्क में भी कायम शांति और अमन बना रहे
हम सदा कुछ ना कुछ पानेकी कामना करते रहे
मिले तो भी सही, ना मिले तो भी सही पर मानते रहे।
Manish Shrivastav Itm NICE NICE VERY VERY NICE 5 hrs · Unlike · 1
Emelie Bagaforo Feliciano its a beautiful 9 mins · Unlike · 1
Hasmukh Mehta welcome nishant tyagi, suyash sahu, i, umesh srivastva, ravi pandey and rakesh kumar Just now · Unlike · 1
Sukhwinder Bamrah likes this. Hasmukh Mehta welcome Just now · Unlike · 1
Kavindra Dhir likes this. Hasmukh Mehta welcome Just now · Unlike · 1
Anuradha Choudhary likes this. Hasmukh Mehta welcome Just now · Unlike · 1
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem
Abdul Hameed like u 1 hr · Unlike · 1