न दिल जानता है,
न मैं जानता हूँ,
मैं इस शून्यता को
न पहचानता हूँ!
न कोई दर्द है
न कोई ख़ुशी है
न जाने ये कैसी
मेरी बेबसी है!
न जाने मैं कहाँ पे
खो गया हूँ
या खुशी -ग़म से
परे हो गया हूँ!
लगता है प्रियतमा से
मिलन का शरूर छा गया है,
अब पंछी के उड़ने का
वक्त आ गया है! ! !
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem
sadly words I cannot read, I cannot comment upon, life sometimes is a translation required