ऐ जिंदगी
ऐ जिंदगी, तू इतनी भी बुरी नहीं,
तुझे पाने के लिए मैंने शिद्दत से कोशिश नहीं की,
इसलिये तू मुझे अभी तक मिली नहीं।।
तुझको पाने के लिए मैंने अपनी नींद अभी तक तोड़ी नहीं,
फिर भी तू मुझसे रूठी नहीं, इसलिये तू इतनी बुरी भी नहीं।।
जब मैं नींद की चादर ओढ़ कर सोया था,
फिर भी तूने अपना आपा नहीं खोया था।।
तूने मुझसे हार नहीं मानी,
और मुझे उठाने खूब की ठानी।।
तूने बार - बार मेरा दरवाज़ा खटखटाया,
मुझे नींद से खूब जगाया।।
पर मैं भी नहीं जागा,
बेशर्म की तरह पड़ा रहा,
यूँही करवट बदलता रहा।।
पर शायद अब जागा हूँ,
तुझे पाना चाहता हूँ।।
तूने भी बड़प्पन दिखाया,
मुझे माफ करके, हँस कर गले लगाया,
और अपने साथ कदम से कदम मिलवाया।।
ऐ जिंदगी, तू इतनी भी बुरी नहीं....! ! !
एक प्यारा सा एहसास -
मेरी कलम से - जिंदगी और मेरे बारे में
(शरद भाटिया)
Optimism all the way. Failures are not a way of life. The may serve as guide at the crucial moments in life. Each day comes with a new hope, new energy and a new strategy to beat all negativity surrounding us. Thanks, Sharad ji.
यक़ीनन, ज़िन्दगी इतनी भी बुरी नहीं के हमें दुबारा मौका न दे, एक बेहतरीन कविता से आपने ज़िन्दगी के कुछ पहलु को बख़ूबी उजाकर किया है, धन्यवाद 10++++
Aai zindagi tu kabhi buri thi hi nahi Nasamajh to mai tha Ki tere dastak ko pahchan na saka Beparwah mai tha Jo teri keemat janta na tha Apne he ghamand me Tumhe anjane me he Najane kai bar raund dala Aai zindagi maaf karna Maine tere hasmukh chehre Ko nami ke bhigo diya Aai zindagi maaf karna Maine tere tasavvur ko Badi der se samjha. Bahut khoob. Ehsaas sacha hai. Ehsaas pulinda hai aaj aur kal ko jodne ka.
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem
Zindagi Can never be explained Or all explanation suits to it. Thanks Sharad. please add some poems in English