आवाज़ दे देकर बुलाती है मुझे दिशाएं
जाऊं मैं किस ओर कोई मुझे बताये
मंज़िलों का पता कब रास्ते हैं बताते
दिल की सुनो तुम अपने इशारा कोई बता दे
सोचो में तुम अपनी इतने न ड़ूब जाना
निद्रा तुम्हे कई फिर ना राहो में सुलादे
आज है जो शक्ती इच्छाओ में तुम्हारे
कल ये शरीर तुम्हारा चलने ही न पाए
बस उठ जाओ अब जगह से, चल दो किसी डगर पे
तुम ही बनो उजियारा इस अंधियारे शहर के
बहता है देखो पानी चलती है ये हवाएं
चंदा और सूरज भी चले है अपनी-अपनी दिशाएं
चिड़ियाँ भी देखो उठकर चहके है इस चमन में,
कोयल भी गीत गाये, नदिया बहती जाये
अब न रुको तुम अपने इस सफर में
उठने दो लेहेर को मन और मष्तिस्क में तुम्हारे......
Life never stops. it marches on and on. You have explained it beautifully through this poem. Thanks a lot, Asim ji. We missed you a lot. बहता है देखो पानी चलती है ये हवाएं चंदा और सूरज भी चले है अपनी-अपनी दिशाएं
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem
Listening to heart we feel the gestures. The direction is calling you and you are also calling the direction with deep love and silence. The destination is unknown but still we hear the deep calling of the direction. Birds also chant nature's name and chirp beautifully. Water runs in river and wind motivates mind to feel natural breeze. An excellent poem is very nicely penned with great imagery...10