A-105. ऐ मेरे मन Poem by Amrit Pal Singh Gogia

A-105. ऐ मेरे मन

ऐ मेरे मन 21.2.16—7.35 PM

ऐ मेरे मन!
कैसी उदासी व कैसा प्रसंग
तन्हा होगी जिंदगी या उमंग

जिंदगी के अपने ही तरीके हैं
अपने चाव खुद रंग सरीखे है

धूप छाँव का यह खेल है
गिलों शिकवों का मेल है
जब मन में रहती हो उमंग
शिकवे भी रह लेते हैं संग

हर लम्हा जिंदगी आती है
हँसती है और मुस्कराती है
हर बात समझ में आती है
हर बात तेरी फिर भाती है

मन में ठहरे जो बैराग कहीं
जिंदगी का हो विनाश वहीँ
हर बात फिर जैसे सताती है
पकड़ भी मजबूत हो जाती है

अंग अंग फिर दहकने लगता है
आंसूओं का ढेर लगने लगता है

मुकद्दर है जिंदगी का जो कुछ अपने हुए
अपने हैं इसीलिये शिकवे और सपने हुए
अपने न होते तो गिले शिकवे कहाँ होते
किसके प्यार में मरते और सपने कहाँ होते

Poet; Amrit Pal Singh Gogia
Visit my blog; gogiaaps.blogspot.in
Visit my page on face book; Attitude: Dreams Come True

Thursday, February 25, 2016
Topic(s) of this poem: motivational
POET'S NOTES ABOUT THE POEM
It is about getting upset for no reason
COMMENTS OF THE POEM
Anil Kumar Panda 03 September 2016

Bahut sundar. Nice to read again and again. Thanks.

0 0 Reply
Amrit Pal Singh Gogia 04 September 2016

Thank you so much for your comments & appreciation! it inspires me to be more responsible!

0 0
Abhilasha Bhatt 28 February 2016

मुकद्दर है जिंदगी का जो कुछ अपने हुए अपने हैं इसीलिये शिकवे और सपने हुए अपने न होते तो गिले शिकवे कहाँ होते किसके प्यार में मरते और सपने कहाँ होते........Amazing.....pyar na hota to zindagi Kya hoti, har pal bhoj hota har dagar har manzil bojhil hoti......Beautiful poem.....thank you for sharing :)

0 0 Reply
Amrit Pal Singh Gogia 04 September 2016

Thank you so much for your sharing your feelings & comments! It inspires me! I am sorry for replying quite late! some how it skipped from my eyes!

0 0
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success