मैं लिखने चला हूं तुम्हारी कहानी। Poem by Anjum Alinagari

मैं लिखने चला हूं तुम्हारी कहानी।

मैं लिखने चला हूं तुम्हारी कहानी।
कहीं बीत जाए न, इसमें जवानी ।

बढ़ा कर के आवाज़, नखरा दिखाना
है आदत बहुत ही, तुम्हारी पुरानी ।

लगा कर के तोहमत, जला कर के दिल को
गिराती है अक्सर, वो आंखों से पानी।

न नींद आई एक पल, न चैन आया एक पल
सुना घर की हालत, जो उसकी ज़ुबानी।

ये दर्दे जिगर किस से जा कर बताऊं ‌
ये दर्दे मुहब्बत तो है ख़ानदानी ।
© अंजुम अलीनगरी, दरभंगा बिहार

Friday, September 4, 2026
Topic(s) of this poem: ghazal
COMMENTS OF THE POEM
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Anjum Alinagari

Anjum Alinagari

Alinagar, Darbhanga
Close
Error Success