देश की बेटी
हर दिन
हर पल
सहती है अपमान।
इनके लिए जीवन का जीना
कहां है अब आसान।।।।।
हक़ के लिए लड़ना ही होगा,
चाहे जाए जान ।
नारी शक्ति बन कर उभरें,
ताकि हो सम्मान ।
दिल कहता, महिलाओं का
इतना तो हो मान ।
इनकी सुरक्षा और रक्षा में
भारत बने महान।
© अंजुम अलीनगरी, दरभंगा बिहार
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem