हे भगवान! हे भगवान--
अपने देश की संस्कृति का
निकल रहा है प्राण ।
हे भगवान! हे भगवान
नफ़रत बांटो, राज करो
है कितना आसान।
हे भगवान! हे भगवान----
अपना नेता बड़का झुठ्ठा,
बहुत बड़ा बेईमान ।
हे भगवान! हे भगवान----
लड़ता है जब हिन्दू मुस्लिम,
मरता है इंसान।
हे भगवान! हे भगवान -----
अता पता कुछ चला नहीं के
कितना आया दान ।
कितना खाया दान।
हे भगवान, हे भगवान----
तू तू मैं मैं करने वाला,
टीवी पर वो कुत्ता साला
बांट रहा है ज्ञान।
हे भगवान! हे भगवान----
आपस में जो लड़ा रहा है,
है असली शैतान।
हे भगवान, हे भगवान----
किया नहीं कुछ, मिटा रहा है
जगह जगह से नाम
हे भगवान, हे भगवान----
तौल तराज़ू पे रख कर के,
देख मेरा ईमान ।
कल भी था, और आज भी है ये
अपना हिंदुस्तान!
© अंजुम अलीनगरी, दरभंगा बिहार
This poem has not been translated into any other language yet.
I would like to translate this poem